आदिवासी क्षेत्र में निवेश करने से पहले यह जरुर जान लें! - myadivasi

Breaking

MyAdivasi

Post Top Ad

News and Beyond

Sunday, January 26, 2025

आदिवासी क्षेत्र में निवेश करने से पहले यह जरुर जान लें!

 


आदिवासी क्षेत्र में निवेश करने से पहले यह जरुर जान लें!

भारत के संविधान के अनुसार, आदिवासी क्षेत्र विशेष दर्जा प्राप्त क्षेत्र होते हैं जिन्हें अनुसूचित क्षेत्र (अनुच्छेद 5 और 6) के नाम से जाना जाता हैइन क्षेत्रों को विशेष प्रावधान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए संविधान में विशेष कानून और अधिकार बनाए गए हैंइन क्षेत्रों के प्रशासन, विकास, और संसाधनों के उपयोग से संबंधित नियम और नीतियां भारत के अन्य क्षेत्रों से अलग होती हैंऐसे में अगर आप इन क्षेत्रों में कोई निवेश या परियोजना शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि आप इन क्षेत्रों की संवैधानिक संरचना और कानूनों को भली-भांति समझें

आजकल कई लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए आदिवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक परियोजनाएं स्थापित कराने और निवेशक आकर्षित करने के काले कारोबार में सक्रिय हैंये लोग प्रशासन के कुछ अधिकारियों से साठगांठ करके पैसे के बल पर नियमोका उलंघन करते हुए उद्योग स्थापित करवाने का प्रयास करते हैंहालांकि, इस प्रक्रिया में संवैधानिक अधिकारों, कानूनों, और नियमों का उल्लंघन होता है, जिसके परिणामस्वरूप निवेशकों को गंभीर कानूनी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैइस तरह की अनियमितताओं के कारण केवल निवेश फंस सकता है, बल्कि कई अनेको परेसानिया भी उठानी पड़सकती हैकईबार तो अधिकारियों को उनके निजी स्वार्थ के चलते कार्रवाई का सामना करना पड़ा है और वे निलंबित भी किए गए हैं

कई बार यह देखा गया है कि निवेशकों को अपनी आय से अधिक प्रशासनिक दंड का भुगतान करना पड़ता हैऔर यह भी सच्चाई है कि आज नहीं तो कल, यह प्रशासनिक दंड सभी को चुकाना ही पड़ता है


अनुसूचित क्षेत्रों की पहचान और उनके विशेष प्रावधान

अनुसूचित क्षेत्र वे क्षेत्र हैं, जिन्हें संविधान की अनुसूची 5 और 6 के तहत अधिसूचित किया गया हैइन क्षेत्रों में आदिवासी जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है, और उनकी पारंपरिक संस्कृति, संसाधनों, और जीवनशैली को संरक्षित करना प्राथमिकता होती है

इन क्षेत्रों के संरक्षण और विकास के लिए संविधान ने विशेष प्रावधान बनाए हैं:

पंचायती राज अधिनियम (पैसा - PESA):

यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को प्रमुख अधिकार देता है

ग्राम सभा की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण, खनन या अन्य औद्योगिक परियोजनाओं को शुरू करना असंवैधानिक माना जाता है

वन अधिकार अधिनियम (FRA):

यह कानून आदिवासी समुदाय को उनके जंगलों पर स्वामित्व और उपयोग का अधिकार देता है

बिना ग्राम सभा की मंजूरी के वन भूमि पर कोई परियोजना लागू नहीं की जा सकती

भूमि का संरक्षण और स्वामित्व:

अनुसूचित क्षेत्रों में गैर-आदिवासियों को भूमि खरीदने की अनुमति नहीं होती


समता जजमेंट (1997):

समता जजमेंट भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी अधिकारों और उनके संसाधनों की रक्षा करना है

खनन और भूमि स्वामित्व:
न्यायालय ने निर्णय दिया कि अनुसूचित क्षेत्रों की भूमि का उपयोग केवल आदिवासी समुदाय या सहकारी समितियां कर सकती हैंनिजी कंपनियों को खनन जैसे कार्यों के लिए इन क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती

इस जजमेंट में यह स्पष्ट किया गया कि आदिवासी क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग केवल वहां के निवासियों के लाभ के लिए होना चाहिए


एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम):

यह अधिनियम अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों को सामाजिक भेदभाव, शोषण, और अत्याचार से सुरक्षा प्रदान करता हैइसके तहत:

अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार, शारीरिक हिंसा, या भेदभाव कानूनी अपराध है

इस अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशे न्यायालय स्थापित किए गए हैं


निवेश से जुड़ी चुनौतियां

संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन:
कई निवेशक और कंपनियां व्यक्तिगत लाभ के लिए नियमों और प्रावधानों को नजरअंदाज करती हैंयह केवल असंवैधानिक है, बल्कि दीर्घकालिक रूप से निवेशकों के लिए भारी समस्याओं का कारण बन सकता है

स्थानीय विरोध:
आदिवासी समाज अब अपने अधिकारों और संसाधनों के महत्व को समझने लगा हैअगर किसी परियोजना से उनके संविधानिक अधिकारों का हनन होता है, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और कानूनी अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं

पर्यावरणीय जोखिम:
अनुसूचित क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों, जंगलों और जल स्रोतों से समृद्ध होते हैंबड़े पैमाने पर औद्योगिक परियोजनाएं इन क्षेत्रों के पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं


निवेश के लिए वैकल्पिक मार्ग

अनुसूचित क्षेत्र से बहार निवेश:
यह बेहतर होगा कि निवेशक अनुसूचित क्षेत्रों के आस-पास के क्षेत्रों में अपने व्यवसाय स्थापित करेंइससे केवल संवैधानिक प्रावधानों का पालन होगा, बल्कि स्थानीय विरोध और प्रशासनिक अड़चनों से बचा जा सकेगा

पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान रखना:
पर्यावरणीय आकलन और सतत विकास की रणनीति अपनाना निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है


जिम्मेदार निवेश का महत्व

आदिवासी क्षेत्र केवल आदिवासी समाज का बल्कि पूरे देश का सांस्कृतिक और पर्यावरणीय खजाना हैंइन क्षेत्रों की रक्षा करना हर नागरिक और निवेशक की जिम्मेदारी हैसंवैधानिक प्रावधानों पालन करते हुए निवेश से एक सकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सकता है


निष्कर्ष

अगर आप आदिवासी क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले वहां के कानून, संविधानिक प्रावधान, और स्थानीय नियम को समझेंइन क्षेत्रों में निवेश करते समय संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का पालन करना अनिवार्य है

आदिवासी क्षेत्रों में निवेश करना एक चुनौती हैआपको अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी क्योंकि यह पूरी संभावना है कि आप किसी किसी नियम या कानून का उल्लंघन कर बैठेंऐसे में, यह आवश्यक है कि आप हर कदम को संवैधानिक प्रावधानों और स्थानीय कानूनों के दायरे में रहकर उठाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से बचा जा सके

डॉ. भाविनकुमार शांतिलाल वसावा

भरूच

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

News and Beyond