Rajasthan Politics: आधी रात को सूर्यकांता व्यास के घर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सियासी पारा चढ़ा - myadivasi

Breaking

MyAdivasi

Post Top Ad

News and Beyond

Tuesday, October 24, 2023

Rajasthan Politics: आधी रात को सूर्यकांता व्यास के घर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सियासी पारा चढ़ा

 Rajasthan Assembly Election 2023 Ashok Gehlot Meets Sursagar BJP MLA Suryakanta  Vyas Late Night | Rajasthan Election 2023: सूरसागर का किला भेदने के लिए  कांग्रेस ने बनाया खास प्लान? अशोक गहलोत ने

Rajasthan Assembly Election 2023: आधी रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास के घर उनसे मिलने पहुंचे।

Rajasthan Assembly Election 2023: आधी रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) के घर उनसे मिलने पहुंचे। इसके साथ सियायी माहौग गर्मा गया। हालांकि इस मुलाकात को सामान्य भेंट बताया जा रहा है, लेकिन सूर्यकांता व्यास का टिकट कटने के बाद जिस तरह सीएम ने जोधपुर के अपने दौरे में सूर्यकांता व्यास का बार-बार जिक्र किया है, उससे इस मुलाकात के कई सियायी मायने निकाले जा रहे हैं।
 
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार सीएम सूरसागर (Sursagar assembly seat) में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत रात करीब 12.21 बजे सूर्यकांता व्यास के घर पहुंचे। जहां व्यास ने गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया। गहलोत और व्यास दोनों आत्मीयता से मिले। वे करीब 15 मिनट उनके यहां रहे। सूर्यकांता व्यास ने बताया कि यह केवल सौजन्य भेंट थी, वे उनकी तबीयत पूछने के लिए आए थे।
 
2023 राजस्थान में 21 सीटों पर होगी बदले की जंग, यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

इससे पहले भी सीएम गहलोत ने रावण का चबूतरा मैदान से निकलते हुए सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को देखा तो भीड़ को चीरते हुए उनसे मिलने पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले, हाथ दबाया और अभिवादन किया। महज 10 सेकंड की इस मुलाकात में सिर्फ राम-राम हुई, लेकिन यह सियासी गलियारों में चर्चा बन गई। एक दिन पहले ही सीएम गहलोत ने बयान दिया था कि मेरे कारण जीजी को नुकसान उठाना पड़ा। गौरतलब है कि विधायक व्यास का टिकट कटा तो सीएम को लेकर की गई उनकी तारीफ के बयान को इसका कारण बताया गया।
 
Source:

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

News and Beyond